फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   statue

जिला पंचायत परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का किया गया अनावरण

Wed, 13 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
statue
फोटो 20, अंबेडकरनगर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते कैबिन - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रदेश के कानून व जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को जिला पंचायत परिसर में महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया। कहा कि देश के वीर क्रांतिकारी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्हें याद करना एवं उनके पराक्रम से समाज को अवगत कराया बेहद जरूरी है। वे शौर्य के प्रतीक हैं। कहा कि मूर्ति अनावरण कार्यक्रम से समाज को एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पंचायत कार्यालय परिसर में महान क्रांतिकारी महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसका अनावरण प्रभारी जिला मंत्री बृजेश पाठक ने किया। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ने कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज को जो संदेश दिया, उस पर लगातार चलने की जरूरत है। देश में ऐसे तमाम वीर योद्घा हुए जो न सिर्फ देश की अस्मिता के लिए अपने प्राणों को बलि दे दी वरन प्रगतिशील राष्ट्र निर्माण की नींव भी डाली। युवाओं को इन वीर क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में अपनी भूमिका तय करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, वरिष्ठ नेता राना रणधीर सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ कवि अभय सिंह निर्भीक, भाजपा नेता रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह, मनोज गुप्त, राजेश सिंह व जितेंद्र कन्नौजिया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ने मुख्य अतिथि को तलवार व शाल भेट किया, जबकि कई गणमान्य नागरिकों ने जिपं अध्यक्ष सुधीर को भी तलवार व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed