{"_id":"6793d0fcb3e2268f9005e788","slug":"statements-of-father-and-sister-recorded-accused-absconding-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128408-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिता और बहन के दर्ज किए गए बयान, आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिता और बहन के दर्ज किए गए बयान, आरोपी पकड़ से दूर
Fri, 24 Jan 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। शारीरिक शोषण के बाद किशोरी की गई हत्या के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने किशोरी के पिता और छोटी बहन के बयान दर्ज किए। बयान में पिता ने बताया कि आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनकी बेटी को करीब दो साल से परेशान कर रहे थे। साथ ही शारीरिक शोषण करने का दबाव बनाते थे। ऐसा न करने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी। हालांंकि आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
जैतपुर की रहने वाली किशोरी की तीन जनवरी को हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया गया था। घटना के 20 दिन बाद बृहस्पतिवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जफरपुर सुकरौली गांव निवासी मनीष शुक्ला, लखमीपुर निवासी सृष्टि शुक्ला, सौरभ शुक्ला, राहुल तिवारी के खिलाफ ब्लैकमेल व हत्या का केस दर्ज किया है। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस घटना को लेकर हरकत में आई है। यही वजह है कि पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों के न सिर्फ बयान दर्ज किए, बल्कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। एसपी केशव कुमार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की बात कही है। थाना प्रभारी का कहना है कि चारों आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
10 दिन बाद आएगी फोरेंसिक रिपोर्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा सुरक्षित करके पुलिस ने उसे जांच के लिए वाराणसी स्थित फोरेंसिक लैब भेजा है। पुलिस का कहना है कि 10 दिन बाद फोरेंसिक रिपोर्ट आएगी। इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किशोरी की मौत की असल वजह क्या रही। हालांकि जिस तरह घटना हुई, उसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस उनकी बात को यकीन मान लेती और जल्द रिपोर्ट दर्ज कर लेती तो आरोपी आज सलाखों के पीछे होते।