फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   State-level women's handball competition from 14

राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 14 से

Thu, 07 Mar 2019 10:57 PM IST
रवि प्रकाश अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Published by: रवि प्रकाश Updated Thu, 07 Mar 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
State-level women's handball competition from 14
राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 14 से अकबरपुर के एकलव्य स्टेडियम में होगी स्पर्धा, कमेटियां गठित फोटो 38 व 39  अमर उजाला ब्यूरो  - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। राजकीय एकलव्य खेल स्टेडियम में आगामी 14 मार्च से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल निदेशालय ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को अपनी हरी झंडी दी है। प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू करते हुए गुरुवार को प्रतियोगिता से जुड़ी विभिन्न कमेटियों का गठन हुआ। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर जिले को महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में एक और उपलब्धि हाथ लगी है। खेल निदेशालय ने अब जिले में राज्यस्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता कराने को अपनी अनुमति प्रदान की है। जिला ओलंपिक संघ व जिला हैंडबॉल के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने गुरुवार को यहां जानकारी देते हुए बताया कि राज्य हैंडबॉल के सचिव आनन्देश्वर पांडेय के निर्देश के अनुरूप उनके मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का कुशल आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता तीन दिवसीय होगी।
विज्ञापन


इसमें मंडलस्तरीय टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता जिले के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। क्योंकि इससे न सिर्फ हैंडबॉल वरन अन्य खेलों के लिए भी सकारात्मक माहौल तैयार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच राजकीय खेल स्टेडियम में गुरुवार को जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। इसमें ज्युरी आफ अपील कमेटी, उद्घाटन एवं समापन कमेटी, यातायात कमेटी, मेडिकल, आवास, पुरस्कार वितरण, मीडिया, भोजन तथा ग्राउंड व्यवस्था कमेटी का गठन गुरुवार को कर लिया गया।


तैराकी संघ जिला सचिव मृत्युंजय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता बतौर दर्शक तय कराई जाएगी तथा आम लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित होगी। बैठक में एथलेटिक संघ जिला सचिव सुधीर चतुर्वेदी, वॉलीबॉल संघ सचिव अखंड प्रताप सिंह, अध्यक्ष अनिल सिंह, खिलाड़ी निखिल पटेल, मनीष यादव एवं वीरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed