{"_id":"6709624da1f2f8da530d1828","slug":"sps-protested-against-akhileshs-siege-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122700-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अखिलेश की घेराबंदी से नाराज सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अखिलेश की घेराबंदी से नाराज सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
जिला कार्यालय के निकट ज्ञापन सौंपते सपा पदाधिकारी।
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास की घेराबंदी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन किया। जिला कार्यालय के बाहर मुस्तैद पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने पुलिस फोर्स की मदद से प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को कार्यालय परिसर से बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस की सख्ती के चलते ही कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में ही सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर अपनी मांगों का राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन मौजूद एसडीएम सदर को सौंपा।
शुक्रवार की सुबह पार्टी प्रमुख के घर के बाहर पुलिस बल लगा देने की खबर मिलते ही जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। इसकी जानकारी के बाद सीओ देवेंंद्र कुमार मौर्य भी कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह के साथ कार्यालय पहुंच गए। बेवाना, बसखारी और महरूआ समेत कई थाने की पुलिस टीम भी तैनात कर दी गई। इसी दौरान जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओंं ने कार्यालय से बाहर निकल कर सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर रास्ता जाम करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सख्ती दिखा कर रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में ही सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल को सौंपा। अंत में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर सभी ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव में जो काम भाजपा के कार्यकर्ताओं को करना चाहिए वह यहां के अधिकारी खुद कर रहे हैं। कहा कि इससे अच्छा तो यह होता कि ऐसे अधिकारी खुद ही उपचुनाव लड़ लेते। इस दौरान जिला महामंत्री मुजीब उर्फ सोनू, जिला प्रवक्ता राजितराम यादव, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी महेंद्र यादव, जिला सचिव धर्मेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष छात्रसभा निखिल जायसवाल, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा, मनोज यादव, शिवम, अभिनव समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।