{"_id":"64e2573da7d8181c540b6387","slug":"sports-competitions-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1969-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 24 से होंगी माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 24 से होंगी माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
Sun, 20 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 24 अगस्त से विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। 17 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम डीआईओएस कार्यालय ने जारी किया। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हर वर्ष क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबॉल, तैराकी, जिमनास्टिक, जूडो, ताइक्वांडो के साथ कई अन्य खेलों की जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताएं 24 अगस्त से कराई जाएंगी।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 24 अगस्त को सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा में सब जूनियर हॉकी, 26 को एचटी इंटर कॉलेज टांडा में तैराकी, ड्राइविंग व वॉटर पोलो, 26 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर में हॉकी, 27 को जयराम वर्मा इंटर कॉलेज नाउसांडा में कुश्ती, 30 को जीके जेेतली कॉलेज में हैंडबॉल, एक सितंबर को शांति आश्रम कॉलेज सया में वॉलीबाल, दो सितंबर खेमराज कॉलेज खेमापुर में कराटे, चार को सर्वोदय इंटर कॉलेज कोटवा में भारोत्तोलन, 18 को रामबाबा इंटर कॉलेज में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस, 20 को कौमी इंटर कॉलेज टांडा में फुटबाॅल, 25 को संत जोसफ हाईस्कूल खड़वा नगवा में जूडो, 25 को राजकीय इंटर कॉलेज तेंदुआई कला में बास्केटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
24, 25 व 26 सितंबर को बीएन इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स, तीन अक्टूबर को हीरालाल इंटर कॉलेज किछौछा में तीरअंदाजी, चार अक्टूबर को मोहम्मद शफी इंटर कॉलेज हंसवर में जूडो, इसी दिन रामदेव जनता कॉलेज कटेहरी में बाॅक्सिंग, पांच को हीरालाल कॉलेज किछौछा में रायफल शूटिंग, सात को अजय प्रताप कॉलेज भीटी में जिमनास्टिक, 10 को रामअवध जनता कॉलेज में क्रिकेट, 13 को गांधी स्मारक कॉलेज राजेसुल्तानपुर में कबड्डी, 15 को मोतीलाल कॉलेज मालीपुर में ताइक्वांडो और 17 को नवोदय इं.का. जलालपुर में क्रिकेट का आयोजन होगा।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिले में हॉकी, तैराकी व क्रिकेट की मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।