फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Speeding jeep crushed a bike rider

तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवक को कुचला, रेफर

Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Speeding jeep crushed a bike rider
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार के निकट मंगलवार देर शाम बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग हादसों में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बसखारी थाना अंतर्गत किछौछा निवासी मोहम्मद नईम (32) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह कुर्कीबाजार के निकट पहुंचा था, इसी बीच उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत पहितीपुर निवासी रमाकांत (45) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी मंगेश (36) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान लोरपुर मोड़ के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी संगीता (56) मंगलवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी रामचेत (58) मंगलवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाने के दौरान बाजार के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed