{"_id":"604a58f78ebc3e59012b9de0","slug":"speed-up-construction-in-gorakhpur-expressway-ambedkar-nagar-news-lko569079219","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण में लाएं तेजी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर से गुजर रहे निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करते डीएम सैमुअल पॉल ए
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश गुरुवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने जलालपुर में निरीक्षण के दौरान दिया। उन्होंने तेजी लाने के लिए शेष भूमि का बैनामा कराकर अविलंब अधिग्रहण के भी निर्देश दिए। कहा कि बरसात से पहले कार्य पूर्ण करा लिया जाए। गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। गुणवत्ता में कोई भी शिकायत मिली, तो उस पर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। डीएम ने किसानों से मुलाकात कर उनसे कहा कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से आसपास के गांव समेत संपूर्ण इलाके का तेजी से विकास तय होगा।
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण जिले के जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्र से होकर कराया जा रहा है। बीते दिनों डीएम ने आलापुर में निर्माण कार्यों का जायजा लेने के साथ ही आंदोलित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान कराने की पहल की थी। इस बीच गुरुवार को वे एक्सप्रेस-वे का जायजा लेने जलालपुर तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने अंबरपुर, शाहपुर, शिवपाल, ढाखा, उसरी, मोहम्मदपुर व ओडनापुर गांव का जायजा लिया। एक्सप्रेस-वे निर्माण का निरीक्षण किया।
एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए शेष भूमि का अधिग्रहण जल्द कराया जाए। इसके लिए संबंधित ग्रामीणों से बैनामा करा लिया जाए। इसमें जो भी दिक्कत आ रही है, उसका निस्तारण प्राथमिकता पर हो। एसडीएम ने बताया कि कुछ गांव में किसान मुआवजा की दर से सहमत नहीं हैं। डीएम ने कहा कि किसानों से सहमति बनाते हुए बैनामा सुनिश्चित हो। डीएम को बताया गया कि कुछ जगहों पर बैनामा संशोधन के लिए भेजा गया है। संशोधन होते ही बैनामा करा लिया जाएगा। इससे निर्माण में तेजी आएगी। फिलहाल कोई व्यवधान नहीं है।
विज्ञापन
डीएम ने लाइजनिंग प्रबंधक चंद्रेश पांडेय व इंचार्ज प्रभात त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए। बरसात से पहले निर्माण पूरा करें। डीएम ने गुणवत्ता के अलग अलग मानक निरीक्षण किया, जो ठीक पाया गया। इसके बावजूद सख्त हिदायत दी कि निर्माण में किसी प्रकार की ढिलाई या गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसी किसी भी मामले में कठोरतम कार्रवाई कराई जाएगी।
डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए कहा कि उन्हें एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से सुनिश्चित कराने में सहयोग करना चाहिए। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से संबंधित ग्रामीणों व संपूर्ण इलाके में विकास के तमाम कार्य तेजी से होंगे। इस मौके पर एसडीएम भरतलाल सरोज, जनरल मैनेजर आरए त्यागी व तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।