फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Special prayer meeting held in churches, cut cake

Ambedkar Nagar News: चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभा, कटा केक

Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Special prayer meeting held in churches, cut cake
सेंट पीटर्स स्कूल अकबरपुर में क्रिसमस पर्व पर आयोजित मेले में उमड़े लोग। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। क्रिसमस पर रविवार को चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर केक काटा गया। अकबरपुर नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को क्रिसमस का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर चर्च परिसरों में मेला आयोजन कर प्रभु यीशु की भव्य झांकियां भी सजायी गई। घर परिवार के सदस्यों ने भी स्वादयुक्त केक काटकर एक दूसरे को खिलाया।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व के मौके पर अकबरपुर नगर के सेंट पीटर्स स्कूल स्थित चर्च में देर रात फादर बिल्सन के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। ईसाई समाज के लोगों ने इस में बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रभु यीशु को याद कर उनके बताए संदेशों को सुना और इनका पालने करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल परिसर में सजी भव्य झांकियां देखने के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक जुटे। सेंटाक्लॉज की वेशभूषा में मौजूद सेंटा ने मेला में आए बच्चों को विभिन्न उपहार भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जॉस स्कूल अकबरपुर स्थित चर्च में भी क्रिसमस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। इसमें प्रभु यीशु के जीवन व उनके बताए गए आदर्शों के बारे में नवीन अजित ओल्सन ने विशेषतौर पर जानकारी दी। अकबरपुर नगर के अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर, बसखारी, भीटी व राजेसुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में भी क्रिसमस पर्व की धूम देखने को मिली।

स्कूलों व चर्च के अलावा घरों में भी लोगों ने क्रिसमस ट्री को सजा कर विभिन्न स्वाद युक्त केक बना कर इसे काटकर परिवार के सदस्यों के साथ क्रिसमस की खुशियां एक दूसरे के साथ सांझा की। इस अवसर पर कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed