Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP workers took out tricolor rally in the city

सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली तिरंगा रैली

Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP workers took out tricolor rally in the city
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति व आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा रैली निकाली। बसखारी रोड स्थित पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष व सभी पांच विधायक के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने सभी से आजादी के उत्सव को उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। कहा कि देश के रणबांकुरों ने अंग्रेजी हुकूमत से लड़कर आजादी को हासिल किया है। हमें हमेशा उनकी गौरव गाथा को याद रखना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामशकल यादव के नेतृत्व में निकली रैली पार्टी कार्यालय से निकलकर एनएच 232 पर न्यौतरिया से होते हुए अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग स्थित गौहन्ना चौक पहुंची। यहां से दोस्तपुर मार्ग से होते हुए शहजादपुर पहुंची। चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

पूर्वी नाका होते हुए रैली शहजादुपर लोहिया चौक पहुंची। यहां पर समाजवाद के पुरोधा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रैली पुराने तहसील तिराहा होते हुए पटेलनगर तिराहा पहुंची। यहां पर देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर सपा नेताओं ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की इस तिरंगा रैली में सबसे आगे देश भक्ति की गीत बजाते हुए डीजे वाहन चल रहा था। उसके पीछे तिरंगा लगे विशेष वाहन को माला फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

इस पर जिलाध्यक्ष के अलावा पूर्व मंत्री व अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्वं सांसद व जलालपुर विधायक राकेश पाण्डेय, पूर्व सांसद व आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा सवार थे। पीछे चल रही बाइक रैली में सपा नेता मोहम्मद अकमल उर्फ जुगनू, आनंद वर्मा, महेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में बाइक पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed