फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP workers celebrated Mulayam's birthday

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP workers celebrated Mulayam's birthday
अंबेडकरनगर में मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन के मौके पर केक काटते पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मना। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिला कार्यालय व अन्य जगहों पर केक काटकर जश्र मनाया। जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी, एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी संस्थापक के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिसवा में पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 25 युवाओं ने रक्तदान किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने यहां 51 किलो का केक काटा। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रतिमा यादव के नेतृत्व में स्वैच्छिक समाजवादी रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रतिमा यादव समेत काशीराम वर्मा, सतीश कुमार यादव, डॉ. देवेन्द्र यादव, पिंकू कनौजिया, जंगबहादुर यादव, अरविंद वर्मा, अमित सिंह, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद यादव व फूलचन्द्र यादव आदि ने रक्तदान किया। मौके पर डॉ. सिद्धांत त्रिपाठी, राकेश मिश्र, नवीन दीक्षित, दीपक नाग, शिवम सिंह, अखिलेश चौहान, बाबूराम वर्मा व खुशीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश सदस्य महेन्द्र यादव के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। एमएलसी हीरालाल यादव व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में पवन यादव, महेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, विनय पाठक, शिवम, अतुल व आलोक आदि ने रक्तदान किया। मौके पर सुनील यादव, वेदप्रकाश, रामसागर, मोहम्मद सईद समेत कई मौजूद रहे। जिले के अन्य क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संरक्षक का जन्मदिन केक काटकर मनाया। जलालपुर में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह की अध्यक्षता में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। रामप्रताप यादव, श्यामसुंदर वर्मा, गुरुप्रसाद वर्मा, अखिलेश यादव, नदीम अंसारी आदि मौजूद रहे। आलापुर में पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त के नेतृत्व में पार्टी संरक्षक का 83 वां जन्मदिन उल्लास से मना। मौके पर ब्लॉक प्रमुख विकास यादव, कृष्ण कुमार यादव, विनोद प्रजापति, चन्द्रप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed