फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP received Platinum Award

एसपी को मिला प्लेटिनम सम्मान

Mon, 25 Jan 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
SP received Platinum Award
अंबेडकरनगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर सराहनीय सेवा के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी को पुलिस महानिदेशक की तरफ से प्लेटिनम सम्मान दिया गया है। स्वॉट टीम प्रभारी को गोल्ड तथा टांडा कोतवाल समेत चार सिपाहियों को सिल्वर मेडल दिया गया है। एसपी ने कहा है कि यह सम्मान टीम भावना का है। इससे सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक की तरफ से विभिन्न पुलिसकर्मियों के लिए जो सम्मान की घोषणा की गई है। उसमें जिले के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। एसपी आलोक प्रियदर्शी को इसमें प्लेटिनम सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल उनकी तैनाती के बाद से ही जिले में पुलिस प्रशासन ने सफलता की नई-नई गथाएं लिखी हैं। न सिर्फ आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की गई है, वरन थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में भी तेजी आयी है। इन्हीं सब को देखते हुए एसपी को यह महत्वपूर्ण मेडल दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी के अलावा स्वॉट टीम प्रभारी संजय सिंह को गोल्ड तथा टांडा कोतवाल संजय पांडेय को सिल्वर मेडल दिया गया है। स्वॉट टीम में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार, पुनीत, उमेश व प्रभात को भी सिल्वर मेडल मिला है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों के हुए इस सम्मान को लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि यह पूरे जिले की टीम का सम्मान है। इससे सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। टीम भावना के तहत काम करने से ऐसी ही सफलताएं हासिल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed