फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP of abn tranxfered, asp in waiting list

एसपी को महंगी पड़ी पंचायत चुनाव में सख्ती

Fri, 25 Dec 2015 12:02 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

उलके स्थान पर अजय कुमार सिंह को जिले का नया एसपी बनाया गया है। चुनावी सख्ती की गाज अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय पर भी उनका नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज कर गिराई गई है।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव से ठीक पहले रोहन पी कनय को गोंडा से हटाकर अंबेडकरनगर भेजा गया था। उन्होंने शुरू से ही कड़े तेवर अख्तियार कर लिए थे।

दबाव में काम न करना व स्पष्टवादिता के चलते वे आम जनता के बीच लोकप्रिय भी रहे। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में वे टांडा के चर्चित सपा विधायक अजीमुलहक पहलवान के बूथ पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बगैर पहचानपत्र वोट देने जा रहे कई मतदाताओं को रोक दिया था।
विज्ञापन


एसपी के इन्हीं सख्त तेवरों के चलते उनका जाना तय माना जा रहा था। इसके बाद हुए ग्राम प्रधान चुनाव में भी उन्होंने सपा विधायक अजीमुलहक के बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया था। पकड़े गए सभी लोगों को जेल भेजने का निर्देश दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को छुड़ाने के लिए लंबी कवायद चली, लेकिन चालान करने के बाद ही उन सभी की रिहाई हो सकी थी। इसे सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों से सीधे टकराव का मामला बना दिया गया और इसकी शिकायत ऊपर तक की गई। विपक्षी दलों के साथ भी उनका रवैया समान था।

पूर्व मंत्री लालजी के पुत्र विकास ने टांडा में जिला पंचायत सदस्य पद की मतगणना के दौरान पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक की, तो विकास समेत कई अन्य को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया था। जिले के एक मंत्री से भी उनकी नाराजगी सामने आ चुकी थी।


मंत्री ने बीते दिनों ही मुख्यमंत्री से मिलकर एसपी की शिकायत की थी। इसके बाद से ही एसपी के तबादले की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। इस बीच गुरुवार को उन्हें यहां से हटाकर सीबीसीआईडी में तैनात कर दिया गया। जिले का नया एसपी अजय कुमार सिंह को बनाया गया है।

इस पूरे प्रकरण की गाज लगभग एक वर्ष से जिले में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय पर भी गिरी है। उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed