फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP inspected Police stations

थाने आने वाले फरियादियों की मुश्किलों का हो तत्परता से निदान

Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP inspected Police stations
जहांगीरगंज/राजेसुल्तानपुर। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार को जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, बंदीगृह व आरक्षी बैरकों का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन बैरक के निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही पुलिस कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुरुवार को जहांगीरगंज थाने का गहन निरीक्षण किया। कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, बंदीगृह व आरक्षी बैरकों का जायजा लिया। कहा कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। निर्माणाधीन बैरक के निर्माण में तेजी लाने पर जोर देते हुए काम अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। बाद में अभिलेखों की पड़ताल के साथ उनके रखरखाव से संबंधित जानकारी हासिल की। साथ ही थाना परिसर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सुधार का निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की दिशा में सभी लोग तत्परता से कार्य करें। साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों से संपर्क कर क्षेत्र में जो भी समस्या हो उनका तत्काल निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

यदि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी। इस मौके पर सीओ आलापुर जगदीश लाल व प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश कुमार के अलावा थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने राजेसुल्तानपुर थाने का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों की जांच की तथा उसके रखरखाव का समुचित इंतजाम करने का निर्देश दिया। साथ ही मालखाना, कंप्यूटर कक्ष कार्यालय व बंदी बैरकों का भी गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बाद में पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जो भी व्यक्ति शिकायत लेकर थाने पहुंचे उसकी समस्याओं को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष से जानकारी प्राप्त की। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर थाने के पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed