फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP-Congress alliance union only two corrupt group

सपा-कांग्रेस गठबंधन महज दो भ्रष्टाचारी कुनबों का मिलन

Sat, 25 Feb 2017 10:17 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 25 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
SP-Congress alliance union only two corrupt group
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन दो विचारधाराओं का नहीं बल्कि दो भ्रष्टाचारी कुनबों का मिलन है। एक से मां तो दूसरे से पिता परेशान है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘काम बोलता है’ का नारा लगा रहे हैं, लेकिन क्या किसी को कहीं काम दिखाई दे रहा है। प्रदेश का विकास सिर्फ लूट, हत्या, दुराचार, फिरौती में हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी से कांग्रेस ढाई वर्ष का हिसाब मांगा रही है, पर इससे पहले उसे 60 वर्ष का हिसाब देना चाहिए। हमने ढाई वर्ष में 93 योजनाएं चलाईं हैं। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के गौहन्ना में भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा, पहले तो 27 साल, यूपी बेहाल का नारा लगाया, लेकिन अब क्या यूपी में सभी समस्याएं दूर हो गईं, जो गठबंधन कर बैठे। यह गठबंधन दो पार्टियों या दो विचारधाराओं का नहीं बल्कि दो भ्रष्टाचारी कुनबों का मिलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि क्या लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है, युवाओं को रोजगार मिला, क्या गन्ना किसानों को उनका हक मिला। ऐसा कुछ नहीं हुआ फिर कहां काम बोलता है। बिजली इस जिले में उत्पादित हो रही है, लेकिन मिल नहीं रही। यहां की बिजली बाहर जा रही है।


अमित शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने ढाई वर्ष में प्रदेश के दो करोड़ गरीबों को गैस चूल्हा उपलब्ध कराया। सिर्फ अंबेडकरनगर में ही 77 हजार गरीबों के घर में गैस चूल्हा दिया गया। यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो तत्काल बूचड़खाने बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed