{"_id":"58a0a4574f1c1b4f54d84291","slug":"sp-candidate-of-alapur-chandrasekhar-s-death-from-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के आलापुर प्रत्याशी चंद्रशेखर की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के आलापुर प्रत्याशी चंद्रशेखर की हार्ट अटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र आलापुर के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया का रविवार को जनसंपर्क के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
आलापुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया (45) पुत्र बच्चूलाल रविवार को क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे।
अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ग्राम पंचायत बलरामपुर के मजरा सिकड़गढ़ में उन्हें चक्कर आया और लड़खड़ा गए। बेहोशी की हालत में समर्थक उन्हें आलापुर तहसील क्षेत्र के पदुमपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने आजमगढ़ अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर कनौजिया का पार्थिव शरीर उनके गांव उमरी भवानीपुर लाया गया। वहां बेसिक शिक्षामंत्री अहमद हसन के अलावा एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, टांडा विधायक अजीमुल हक पहलवान, सपा नेता अजीत यादव, प्रद्युम्न यादव व भाजपा नेता रामप्रकाश गौतम आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन