फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP and BSP workers camped outside the strong room

स्ट्रांग रूम के बाहर सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने डाला डेरा

Mon, 07 Mar 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP and BSP workers camped outside the strong room
अंबेडकरनगर। स्ट्रांग रूम में रखीं ईवीएम में किसी तरह की मनमानी न होने पाए, इसके लिए सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। स्ट्रांग रूम के बाहर दोनों स्थानों पर सपा व बसपा कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल दिया है। राजकीय इंजीनियिरंग कॉलेज गेट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने जहां अपना तंबू लगाया है तो वहीं एकलव्य खेल स्टेडियम गेट के बाहर बसपा कार्यकर्ता डट गए हैं। दिनभर जहां दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे, वहीं रात में भी प्रत्याशियों के समर्थक रहेंगे। इसके लिए जरूरी प्रबंध भी कर लिए गए हैं। एमएलसी हीरालाल यादव ने सोमवार को पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया, और मतगणना समाप्ति तक सतर्कता के साथ डटे रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

बीती तीन मार्च को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इसके बाद ईवीएम को दो स्थानों राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व खेल स्टेडियम में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। दोनों स्थानों पर मतों की गणना के लिए तैयारियां भी चल रही हैं। मतगणना तैयारियों के बीच बसपा व सपा कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग में रखीं ईवीएम में किसी तरह की छेड़छाड़ की आशंका को लेकर दोनों स्ट्रांग रूम के गेट के बाहर डेरा डाल दिया है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास जहां बसपा कार्यकर्ता तंबू लगाकर डटे हैं, वहीं एकलव्य स्टेडियम के बाहर सपा कार्यकर्ता अपना तंबू लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर सपा नेता व एमएलसी हीरालाल यादव राजकीय खेल स्टेडियम के पार्टी कैंप पहुंचे और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि कार्यकर्ताओं को मतगणना समाप्ति तक मुस्तैदी के साथ डटे रहने की जरूरत है। कहा कि ईवीएम के साथ ही किसी तरह की छेड़छाड़ न होने पाए, इसके लिए सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने कहा कि स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ता डटे हैं। यदि कोई मनमानी होगी तो बसपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। कार्यकर्ताओं की टीम लगातार यहां शिफ्टवार पहरा दे रही है। सत्ता के दबाव में कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसलिए हम सब सजग हैं। उधर, प्रशासन का दावा है कि स्ट्रांग रूम के अंदर व बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। किसी तरह की कोई गड़बड़ी का सवाल ही नहीं उठता। सभी को अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed