Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Son-in-law killed mother-in-law in family feud

Ambedkar Nagar News: पारिवारिक कलह में दामाद ने की सास की हत्या

Sun, 12 Jan 2025 07:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law killed mother-in-law in family feud
अंबेडकरनगर। मायके में रह रही पत्नी पर युवक ने शुक्रवार रात चाकू से हमला कर दिया। बेटी को बचाने पहुंची सास निर्मला पर ताबड़तोड़ कई वार किए और भाग निकला। निर्मला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार निवासी शालिनी (24) का विवाह वर्ष 2021 में अयोध्या जिले के दर्शनगर क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी राकेश तिवारी के साथ हुआ। कुछ माह बाद ही दोनोंं में अनबन होने लगी। शालिनी ने पति और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। कोर्ट से गुजरा भत्ता लेकर वह मां निर्मला के साथ सिकंदरपुर बाजार में रहने लगी। शालिनी का आरोप है कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा खोला तो बाहर कोई नहीं था। इसपर दरवाजा बंदकर वह कमरे में आ गई। तभी घर के पीछे की दीवार से कूदकर पति राकेश ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर मां निर्मला बचाने पहुंचीं। इसपर राकेश ने चाकू से उनके कंधे, पीठ और सिर पर ताड़तोड़ वार कर दिए। उनके फर्श पर गिरते ही राकेश भाग निकला।
विज्ञापन

शुक्रवार को की थी रेकी
शालिनी के दो भाई सुशील उपाध्याय और बाल गंगाधार लखनऊ के निजी संस्थान में नौकरी करते हैं। शालिनी अपनी मां के साथ अकेले घर में थी। यह बात राकेश को पता थी। बृहस्पतिवार को उसे बाजार में घूमते हुए स्थानीय लोगों ने देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी सहारा भी छिना
परिजनों के अनुसार पति से अलग होने के बाद शालिनी का सबसे बड़ा सहारा मां थीं। गुजारा भत्ता देने को लेकर पति राकेश परेशान था। वह शालिनी के घर आकर विवाद करता रहता था।


सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि शनिवार को शालिनी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। हत्यारोपी राकेश तिवारी की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस से उसकी लोकेशन सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मिली। पुलिस और स्वाट टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। राकेश और उसकी पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article