फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Somewhere the teacher was found gossiping and somewhere absent from the school

कहीं गप करते मिले शिक्षक तो कहीं विद्यालय से नदारद

Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the teacher was found gossiping and somewhere absent from the school
अंबेडकरनगर। कहीं सवा नौ बजे तक शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे, तो कहीं छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की बजाए शिक्षक शिक्षिकाएं समूह में बैठकर बातें करते हैं। कहीं पढ़ाने की जगह शिक्षक मोबाइल पर बातें करते मिले। कहीं साफ-सफाई पर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। ऐसी अनेक अव्यवस्थाएं बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह को नैली, डांड़ी महमूदपुर व सैदापुर के परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान मिलीं। बीएसए ने नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन रोकने और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा। चेतावनी दी, यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने गत 11 अक्तूबर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नैली का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रधानाध्यापक अनीता देवी, सहायक अध्यापक राम प्रसाद, बृजभान, सहायक अध्यापिका वंदना रानी व अमिता उपस्थित मिले। पंजीकृत 297 की तुलना में 146 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। बच्चे विद्यालय परिसर के अंदर व बाहर खेल रहे थे। शिक्षक आपस में बातचीत में व्यस्त मिले। प्रधानाध्यापिका वित्तीय वर्ष 2019-20 व 2020-21 में खर्च की गई राशि का बिल वाउचर भी नहीं दिखा सकीं। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था भी बेपटरी मिली। नाराज बीएसए ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय सैदापुर का निरीक्षण किया, तो शिक्षामित्र विमलावती शिक्षण कार्य के समय कक्ष में मोबाइल पर बातें करती मिलीं। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। एक दिन पहले 12 अक्तूबर को उच्च प्राथमिक विद्यालय डांड़ी महमूदपुर का निरीक्षण 9 बजकर 12 मिनट पर किया, तो कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। विद्यालय परिसर में गंदगी थी। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से संबंधित विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षामित्र से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी दी कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed