फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Soldiers did route march in Baskhari and Akbarpur

जवानों ने बसखारी व अकबरपुर में किया रूट मार्च

Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Soldiers did route march in Baskhari and Akbarpur
अंबेडकरनगर के बसखारी में रूट मार्च करते सीओ सिटी व अर्धसैनिक बल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल के जवानों ने जिला मुख्यालय पर रूट मार्च किया। इसके अलावा संवेदनशील बसखारी व किछौछा क्षेत्र में सीओ सिटी के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल ने रूट मार्च किया। इसमें थानों के सिपाही भी शामिल रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है। इसके लिए न सिर्फ पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है, बल्कि जिले की सीमा पर भी सतर्कता बरती जाने लगी है। मंगलवार को डीएम व एसपी के नेतृत्व में अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह तथा थानों के सिपाहियों समेत अर्धसैनिक बल के जवानों ने जिला मुख्यालय पर रूट मार्च किया। अधिकारियों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर नागरिकों को भरोसा दिलाया कि मतदान शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने नागरिकों से जरूरी फीडबैक देते रहने का भी आह्वान किया। उधर, अर्धसैनिक व पुलिस बल के बूटों की आवाज से बसखारी बाजार गूंज उठा। दरअसल सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल के जवानों ने बसखारी फोर्स के साथ बसखारी, किछौछा व मसड़ा मोहनपुर समेत कई अन्य प्रमुख बाजारों में रूट मार्च किया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि वे आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करें। चेतावनी भी दी गई कि यदि किसी ने उल्लंघन किया, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। कहा गया कि यदि कहीं कोई भी संदिग्ध दिखे, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed