{"_id":"68fd0817f7fa139a7606f399","slug":"sold-her-husbands-jewellery-and-got-a-bolero-for-her-parents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-144197-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पति के जेवर बेच मायके वालों को दिलाई बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पति के जेवर बेच मायके वालों को दिलाई बोलेरो
Sat, 25 Oct 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्यार, भरोसा और रिश्तों की डोर...सब कुछ टूट गया जब पत्नी ने पति के दिए लाखों के गहने बेचकर मायके वालों को बोलेरो दिलाई और फिर किसी और के साथ सात फेरे ले लिए। अब पूरा मामला सीजेएम कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में दर्ज हुआ है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के पूरा खरगदास निवासी राहुल पांडेय ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनका विवाह वर्ष 2013 में खुशबू पांडेय, निवासी वरौत ख्वाजा (थाना अखंडनगर, सुल्तानपुर) से हुआ था। शादी के वक्त राहुल ने अपनी पत्नी को करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने दिए थे। राहुल का आरोप है कि खुशबू ने वे सभी जेवर बेचकर अपने पिता लल्लन पांडेय को दो बोलेरो गाड़ियां खरीदकर दे दीं। इसके बाद ससुर, सास और साले मिलकर उसे पति से अलग रहने के लिए उकसाने लगे। दबाव बढ़ने पर छह महीने पहले राहुल को परिवार से अलग होना पड़ा। बावजूद इसके, उनके माता-पिता अब भी बच्चों आकृति (11) और आदर्श (7) की पढ़ाई और खर्च संभाल रहे थे।
राहुल के अनुसार, अक्टूबर 2024 में ससुर अपने बेटे आदेश के साथ घर आए और खुशबू को अपने साथ ले गए। कुछ ही महीनों बाद खबर मिली कि खुशबू ने किसी गैर बिरादरी युवक से शादी कर ली। यहां तक कि उसने स्कूल से अपनी बेटी को साथ ले जाने की भी कोशिश की और बाद में दिसंबर 2024 में लिखापढ़ी के साथ बेटी को लेकर चली गई। जब राहुल ने फोन कर पूछा तो खुशबू ने साफ कहा कि मैंने दूसरी शादी कर ली है, अब दोबारा फोन मत करना। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर टांडा कोतवाली में खुशबू, उसके पिता लल्लन, सास संगीता, साले अंकुर, अमन, अनुराग तिवारी व उसके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया गया है। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।