फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Social distancing in the district hospital

जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाईं धज्जियां

Mon, 12 Apr 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Social distancing in the district hospital
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के दौरान इस तरह उड़ रही सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, वहीं जगह-जगह कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में विभिन्न काउंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शासन की ओर से गाइडलाइन जारी की जा रही है। इसमें न सिर्फ मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सख्ती बरते जाने का निर्देश दिया जा रहा है। शासन के तमाम दिशा निर्देशों के बावजूद जिले में इसका समुचित पालन कराने को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाही का आलम यह है कि जिला अस्पताल में ही शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा है। सोमवार को अमर उजाला टीम जब जिला अस्पताल पहुंची, तो कदम-कदम पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्ज्यिां उड़ती दिखीं। पर्ची काउंटर व दवा काउंटर पर मरीजों व उनके तीमारदारों की लंबी लाइन लगी दिखी। वे एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। और तो और मातृ शिशु विंग के जिस कक्ष में कोरोना की जांच की जा रही थी, वहां जांच कराने आने वाले नागरिकों में धक्कामुक्की का माहौल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट मैदान में लगी प्रदर्शनी में भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होता नहीं दिखा। शाम होते ही प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था, तो सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्ज्यिां उड़ाई जा रही थीं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी, बस स्टेशन क्षेत्र में भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही थी।

सभी लोग करें सहयोग
कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उन्हें भी शासन व प्रशासन का सहयोग करना होगा।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed