फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Social distancing bypassed in district hospital, all careless

जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार, सभी बेपरवाह

Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Social distancing bypassed in district hospital, all careless
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर के बावजूद लोग इसकी रोकथाम को लेकर बेपरवाह बने हैं। इसके चलते ही लॉक डाउन में मिली छूट का बेजा फायदा उठाते हुए लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करना भी भूल रहे हैं। इस लापरवाही का सीधा प्रमाण जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों की भीड़ से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ही शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का समुचित पालन न होने से सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह दर किनार है। सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज व तीमारदार बिना मास्क लगाए ही अस्पताल पहुंचे। दवा व पर्चा काउंटरों पर एक के पीछे एक सटकर खड़े लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाने की अनिवार्यता का मखौली उड़ाते दिखे। इस दौरान अस्पताल प्रशासन भी कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन को लेकर पूरी तरह उदासीन दिखा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के बावजूद कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने में शिथिलता बरती जा रही है। जिम्मेदार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर कही से भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। दो दिन बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सुबह से ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी थी। इस दौरान पर्ची काउंटर, दवा काउंटर पर मरीजों व तीमारदारों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन पूरी तरह दर किनार दिखा। ओपीडी कक्ष में में प्रवेश करने वाले मरीजों व तीमारदारों के हाथ सैनिटाइज कराने रे इंतजाम भी नदारत दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार निभाएं अपनी जिम्मेदारी
बेवाना के तीमारदार राकेश कुमार व शहजादपुर के शोकत ने कहा कि जिस प्रकार से जिला अस्पताल में लापरवाही बरती जा रही है, उससे संक्रमण कभी भी बड़े स्तर पर फैल सकता है। इस लिए जिम्मेदारों के साथ ही आम जनमानस को भी इसकी रोकथाम के लिए अपनी जिम्मेदारी का पालन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। मीरानपुर के ज्ञानप्रकाश व लोरपुर के जगदीश ने कहा कि ओपीडी में भीड़ आने से रोकना होगा। जब तक इसे लेकर सख्ती नहीं बरती जाएगी, तब तक कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन नहीं हो सकेगा। न सिर्फ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए, बल्कि सैनिटाइजेशन की भी समुचित व्यवस्था की जाए।

कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी गंभीरता से पालन कराया जा रहा है। ओपीडी मुख्य गेट पर ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था है। साथ ही आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को कोरोना के प्रति सचेत रखते हुए मास्क लगवाने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को भी जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed