फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   social distancing

सरकारी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ काम

Tue, 21 Apr 2020 07:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
social distancing
फोटो-8 अंबेडकरनगर विकसभवन स्थित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार छूट के बीच जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालय पूर्व की तरह ही खुले, लेकिन पूरी तरह सन्नाटे का माहौल रहा। कार्यालयों में कर्मचारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कार्य करते दिखे। करोना वॉयरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के भय से नागरिकों का रुख संबंधित कार्यालयों की तरफ नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस के संक्रमण को देखते हुए बीते 25 मार्च से घोषित लॉकडाउन के चलते सरकारी कार्यालय तो खुले थे, लेकिन किसी प्रकार के कार्य के लिए पहुंचने वाले नागरिकों पर रोक लगा दिया गया था।
विज्ञापन

कर्मचारियों की संख्या भी कुछ कम कर दी गई थी। अत्यंत जरूरी काम होने पर ही नागरिकों के संबंधित कार्यालय जाने की छूट दी गई थी। लॉकडाउन पार्ट टू के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार ने 20 मार्च से ऐसे जिलों में कुछ छूट दिए जाने का निर्णय लिया था, जहां कोरोना के एक भी मरीज नहीं पाए गए हैं। अंबेडकरनगर जनपद में कोरोना का कोई मरीज न होने के चलते केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कुछ छूट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमित छूट के बीच पूर्व की तरह ही जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालय खुले, लेकिन किसी नागरिक के न पहुंचने के चलते मंगलवार को भी सभी कार्यालयों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेख कार्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों के अलावा विकास भवन स्थित सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय, कृषि भवन समेत कई अन्य कार्यालयों का जायजा लिया, तो सभी कार्यालयों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा मिला। सिर्फ संबंधित अधिकारी व कर्मचारी ही अपने अपने कार्यालय में कार्य करते मिले।

इस दौरान सोयाल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होता दिखा। कर्मचारी एक दूसरे से दूरी बनाकर कार्य कर रहे थे। साथ ही मास्क भी लगाए हुए थे। उधर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यालयों में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed