फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   snake

एनटीपीसी कर्मचारी को विषैले कीट ने काटा, मौत

Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
snake
अंबेडकरनगर। एनटीपीसी में कार्यरत दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सोमवार देर रात विषैले कीड़े ने काट लिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया निवासी धनंजय (20) पुत्र लल्लन व रणजीत (22) पुत्र श्रीलाल एनटीपीसी में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के पद पर हैं। दोनों कर्मचारी एनटीपीसी के पटेल कॉलोनी स्थित एक ही कमरे में रहते हैं। बताया जाता है कि रोजाना की तरह सोमवार रात दोनों सो गए। मंगलवार सुबह उठने पर धनंजय की तबियत खराब हो गई। उसने साथी रणजीत को बताया कि उसके गले पर किसी कीड़े ने काटा है।
विज्ञापन

रणजीत ने बताया कि उसकी अंगुली पर भी जहरीले कीड़े ने काटा है। लगातार बिगड़ती तबियत के बीच दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने धनंजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed