फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Smooth road traffic towards Ayodhya

Ambedkar Nagar News: अयोध्या की तरफ सुचारु हुआ सड़क यातायात

Sat, 27 Jan 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Smooth road traffic towards Ayodhya
अंबेडकरगर। अयोध्या से सटे बार्डर पर अब यातायात सामान्य हो गया है। रोडवेज बस तथा निजी जीप व कार को पहले ही जाने दिया जा रहा था अब ट्रकों व अन्य बड़े वाहनों का भी आवागमन अयोध्या होकर शुरू हो गया है। हालांकि पुलिस अभी भी सभी बैरियर पर जरूरी चौकसी बरत रही है।
विज्ञापन


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को निपट जाने के बाद उम्मीद थी कि अगले दिन से सभी तरह के वाहनों का सुचारु आवागमन होने लगेगा। हालांकि अयोध्या में भारी भीड़ उमड़ जाने के चलते प्रतिबंधों को आगे बढ़ाने का निर्णय हो गया था। बीते दिनों सबसे पहले राज्य परिवहन निगम की बसों को अयोध्या होकर आने जाने की छूट दी गई। इसके एक दिन याद जीप व कार को अयोध्या की तरफ जाने की छूट मिली।अब ट्रक जैसे बड़े वाहनों को भी जरूरी जांच के बाद आगे जाने दिया जा रहा है। इससे यातायात लगभग पूरी तरह सामान्य होने की तरफ बढ़ चला है। सीमावर्ती सभी बैरियर हालांकि अभी भी सक्रिय हैं। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed