{"_id":"6702d5c3f7aec46a3e0fee21","slug":"small-loudspeakers-will-be-installed-in-buses-for-visually-impaired-passengers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122409-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए बसों में लगेंगे छोटे लाउडस्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए बसों में लगेंगे छोटे लाउडस्पीकर
Sun, 06 Oct 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर बस स्टेशन में खड़ी इन बसों में लगेगा उद्घोषक।
अली रहबर
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की बस से यात्रा करने वाले दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 68 बस में से 38 बस में छोटा लाउडस्पीकर लगेगा। शेष 30 बसों में पहले से ही यह सुविधा है। सभी बसों में उद्घोषक यंत्र लगने से दृष्टिबाधित यात्रियों को निर्धारित स्थान पर उतरने में आसानी होगी।
सरकारी बस से यात्रा करने वाले दृष्टिबाधित यात्रियों को कई बार निर्धारित स्थान पर उतरने में समुचित जानकारी न होने से मुश्किलें खड़ी होती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जानकारी न होने पर संबंधित स्थान की बजाए किसी दूसरे स्थान पर लोग उतर जाते हैं। ऐसे में उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पूर्व के वर्षों में ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए सभी सरकारी बस में उद्घोषक यंत्र लगाए जाने के निर्देश शासन ने दिए थे, लेकिन उसका शतप्रतिशत पालन नहीं हुआ। कुछ बसों में शुरुआती दौर में संबंधित उपकरण तो लगे, लेकिन लापरवाही के चलते खराब हो गए।
इस बीच दृष्टिबाधित दिव्यांग समिति के निदेशक व राष्ट्रीय उपसचिव मनोज साहनी ने बीते दिनों शासन से ऐसे यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में उद्घोषक यंत्र लगाए जाने की मांग की। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने परिवहन निगम के जिम्मेदारों को सभी बसों में अनिवार्य रूप से लाउडस्पीकर लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसी निर्देश के क्रम में अब अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल 38 बसों में संबंधित उपकरण लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि बेड़े में कुल 68 बसें हैं। इसमें से 30 नई बस हैं, जिसमें पहले से ही संबंधित उपकरण लगा है। एआरएम कार्यालय के अनुसार अक्तूबर माह के अंत तक सभी बस में उद्घोषक यंत्र लगा दिए जाएंगे।
दिखावा बनकर न रह जाएं
दिव्यांग कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष लालमणि ने कहा कि शासन का सभी बस में उद्घोषक यंत्र लगवाए जाने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे अब दृष्टिबाधित यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। कहा कि इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि लगने वाले यंत्र का बेहतर ढंग से उपयोग भी हो। वह सिर्फ दिखावा बनकर न रह जाएं। जिन नई बस में संबंधित उपकरण लगे हैं उसका बेहतर ढंग से प्रयोग नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए जिम्मेदारों को गंभीरता दिखानी होगी।
सभी बसों में लगेंगे यंत्र
सभी बसों में उद्घोषक यंत्र लगने के निर्देश संबंधित पत्र मिला है। इसका पालन कराया जा रहा है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी का बेहतर ढंग से उपयोग हो जिसका दिव्यांगों को लाभ मिल सके। -सीवी राम, एआरएम