फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Smack's growing business is worrying

स्मैक का बढ़ता कारोबार चिंताजनक

Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Smack's growing business is worrying
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय ने प्रदेश में स्मैक के बढ़ते गोरखधंधे पर चिंता जताते हुए सदन में आवाज बुलंद की है। लोकसभा में उन्होंने कहा कि स्मैक के आयात पर रोक लगाने के साथ ही युवाओं को इस दलदल से उबारने के लिए ठोस इंतजाम करने की जरूरत है। इस बीच सांसद ने पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि कोई चुनाव ही फिर से मूल्य वृद्धि व महंगाई से निजात दिला सकता है।
विज्ञापन

सांसद रितेश पांडेय ने स्मैक के बढ़ते दायरे को लेकर लोकसभा में चिंता जताई है। एक दिन पहले में संसद में बोलते हुए रितेश ने कहा कि राज्य में स्मैक का गोरखधंधा तेजी से बढ़ रहा है। न सिर्फ अंबेडकरनगर, वरन अन्य जनपदों के युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्मैक का काला कारोबार यूपी में तेजी से बढ़ रहा है। रोजगार के अभाव में परेशान युवा स्मैक की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। जैसे पहले पंजाब के नौजवानों को नशे ने बेपटरी किया, अब वही हाल यूपी का हो रहा है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि स्मैक का आयात पड़ोसी देशों से होता है, उसे पूरी तरह से रोका जाए। युवाओं को इस दलदल से उबारने के लिए जागरूक करने के साथ ही ठोस कार्य योजना तैयार करनी होगी। सांसद ने सदन के बाद बात करते हुए कहा कि पुलिस व यूपी सरकार दोनों को गंभीर होकर इस दिशा में काम करना होगा। युवाओं को यदि नशे की चपेट में जाने से न रोका गया, तो इसका असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed