फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Skills are getting a platform in the Swadeshi fair

Ambedkar Nagar News: स्वदेशी मेले में हुनर को मिल रहा मंच

Sun, 12 Oct 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 12 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Skills are getting a platform in the Swadeshi fair
अंबेडकरनगर। प्रदेश भर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के अंतर्गत स्वदेशी मेला-2025 जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अकबरपुर स्थित लोहिया भवन में 10 दिवसीय मेले के चौथे दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ रही।
विज्ञापन

स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के हाथों से बने उत्पादों ने मेले को खास पहचान दी है। मेले में लघु, कुटीर व ग्राम उद्योगों की ओर से तैयार वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, जरी-जरदोजी और कढ़ाई-बुनाई के सामान, दोना-पत्तल बनाने की मशीनें और टांडा के प्रसिद्ध वस्त्र उत्पाद प्रमुख आकर्षण रहे। आगंतुकों ने न सिर्फ प्रदर्शनी का आनंद लिया बल्कि खरीदारी भी की। कौशल विकास मिशन व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) टांडा व जहांगीरगंज के छात्र-छात्राओं ने रविवार को मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी प्राप्त की और उद्योग विभाग के स्टॉल पर पंजीकरण कराया। उल्लेखनीय है कि जिले ने इस अभियान में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। डीएम अनुपम शुक्ला ने लोगों से मेले में सहभागिता कर स्वदेशी उत्पादों की खरीद करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed