फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six villagers bitten by snakes

छह ग्रामीण हुए सर्पदंश के शिकार

Sat, 23 Sep 2017 11:37 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Six villagers bitten by snakes
सांप - फोटो : symbolic

विभिन्न थाना क्षेत्रों में छह लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत घरवासपुर गांव निवासिनी अनीता (35) शनिवार सुबह घर की साफ सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौना गांव निवासी अनुराग (15) शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव निवासी काशीराम (55) शुक्रवार देर शाम खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना अंतर्गत रामनगर गांव निवासिनी गुंजा (16) को शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़हा गांव निवासिनी साधना (22) को भी शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरपुर गांव निवासी रामबिलास (45) को शनिवार सुबह खेत जाने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed