{"_id":"61f6daad4d9abb6d5346448b","slug":"six-people-injured-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko615704062","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख एक घायल को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज निवासी अनीस (30) रविवार को सुबह बाइक से भीटी जा रहा था। जब वह बाजार के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अनीस के साथ-साथ भीटी निवासी राजेश (28) को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद अनीस को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी चंद्रभान (32) रविवार को दोपहर बाइक से अकबरपुर जाते समय अरिया बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
बेवाना निवासी राकेश कुमार (36) शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर निवासी अली अहमद (65) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी फूलकुमारी (45) सुबह घर के पास उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह सड़क पार कर रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।