{"_id":"604cfbfb8ebc3ec4ab1a670b","slug":"six-people-injured-in-collision-with-vehicles-ambedkar-nagar-news-lko569408183","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से छह लोग घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी असद परवाज (22) शनिवार को अपनी मां हसीना खातून (47) व छोटे भाई अकाम सेहराब (12) को लेकर बाइक से शहजादपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वे कटरिया याकूबपुर से कुछ आगे बढ़े, तभी उधर से गुजर रही जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मंगुराडिला निवासी अमरीश (28) शुक्रवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र के अजोरपुर गांव निवासी रंजन (50) शनिवार को सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी श्रीराम (70) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।