{"_id":"588b84ef4f1c1b9e7dcf5a64","slug":"six-people-injured-in-accidents-one-sent-to-trauma","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में छह लोग घायल, एक ट्रॉमा रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में छह लोग घायल, एक ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में दो वृद्ध महिलाओं समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी बाइक सवार घायल ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव निवासिनी फिरता देवी (65) पत्नी बाबूराम गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पहले जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव निवासी सीताराम (45) पुत्र गुरुचरन गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी हरीश (32) पुत्र रामजी शुक्रवार सुबह बाइक से चौक जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र निवासी रहमान (17) पुत्र नियाज शुक्रवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकनाथपुर गांव निवासिनी चंपा देवी (75) पत्नी रामदयाल शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर कला गांव निवासी तौफीक (35) पुत्र रफीक गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार किसी भी घायल ने हेल्मेट नहीं लगाया था।