फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   six officers accused of gang rape

खाद्य विभाग के छह अफसरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 22 Dec 2015 10:44 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 22 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग के छह अधिकारियों पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। महिला के आरोपों को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मामले को झूठा बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि केस दर्ज हुआ, तो वे सब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना अन्तर्गत एक गांव निवासी महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए खाद्य विभाग के छह मार्केटिंग वरिष्ठ निरीक्षकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया कि वह अपनी चाय की दुकान पर बैठी हुई थी। सोमवार रात वाहन से उसकी दुकान पर खाद्य विभाग के उक्त छह अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने चाय पी और उससे कहा कि काफी देर हो गई है, चलो तुम्हें तुम्हारे घर पहुंचा दें। चूंकि अक्सर वह लोग उसकी चाय की दुकान पर चाय पीते थे, इसलिए वह उनके वाहन पर बैठ गई। इसके बाद उन लोगों ने सन्नाटे वाले स्थान पर वाहन रोककर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कहा गया कि सभी अधिकारी शराब के नशे में थे। उसने सभी अधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


उधर महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने से खाद्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाइज इंस्पेक्टर्स आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र देकर महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि झूठा आरोप लगाने वाली महिला पर केस दर्ज कराया जाए। कहा गया कि अधिकारियों को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि मामले में अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया, तो वे सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed