{"_id":"90d7a0ab6cd3b09f9b788582dcabe85f","slug":"six-injured-in-assault-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
सुभाखरपुर निवासी रामचरन को शिकायत थी कि गांव निवासी रामदयाल के परिवारीजनों ने उसके पुत्र शैलेष के ऊपर टोटका कर दिया है। इसके चलते ही वह अक्सर परेशान रहता है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब रामचरन के परिवारीजनों ने रामदयाल के परिवारीजनों पर यह आरोप लगाया तो विवाद शुरू हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसमें एक पक्ष से रामदयाल व उनकी पत्नी अंजू देवी तथा पुत्र विजय प्रताप घायल हो गया जबकि दूसरी ओर से रामचरन तथा उनकी पत्नी कुटुरा देवी व पुत्र शैलेष घायल हो गया। पिटाई में कुटुरा देवी को गंभीर चोटें आयी हैं। एसओ विजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन