फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six including three teachers found missing in inspection

तीन शिक्षक समेत छह निरीक्षण में मिले गायब

Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Six including three teachers found missing in inspection
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ ही अन्य काम काज की गुणवत्ता परखने को सघन अभियान चला। इसके तहत गुुरुवार को टांडा विकास खंड के 105 परिषदीय विद्यालयों में औचक जांच करायी गयी।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में तीन सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक व एक शिक्षामित्र बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गायब मिले। नदारद मिले शिक्षकों व कर्मियों का एक दिन का वेतन व मानदेय काटने के साथ नोटिस जारी कर लिखित जवाब मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर आरोपी के खिलाफ विभागीय स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर टांडा विकास खंड के 194 में से 105 परिषदीय विद्यालयों में काम काज का औचक निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों व जिला समन्वयकों की अलग अलग टीमों ने औचक निरीक्षण किया। प्रभारी बीएसए केके सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान तीन सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक व शिक्षामित्र बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एक दिन का वेतन व मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में मौजूद मिले बच्चों से उनके विषय से जुड़े प्रश्नों को पूछ कर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को भी जांचा गया।

इस दौरान मौजूद मिले शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को शिक्षण कार्य की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही एमडीएम योजना का फायदा सभी बच्चों को दिलाने और स्कूल परिसर में साफ सफाई बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed