{"_id":"33e9bf30cc967a03c908cc6ce70a74b2","slug":"six-fever-sufferer-hospitalized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बुखार पीड़ित अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह बुखार पीड़ित अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में परिवर्तन के साथ ही संक्रामक रोगों का प्रकोप भी बढने लगा है। बुधवार को भी एक मासूम सहित कुल छह लोग बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। हंसवर थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी जयनरायन (25) पुत्र निरंकार बुधवार भोर में तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने पहले उसका घरेलू स्तर पर उपचार किया लेकिन बुखार में कमी न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर गांव निवासिनी कौशल्या (55) पत्नी रामराज को मंगलवार देर शाम बुखार हो गया। उसे एक निजी चिकित्सक का इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आलापुर थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी राकेश (23) पुत्र कर्मराज बुधवार सुबह बुखार की चपेट में आ गया। टांडा थाना क्षेत्र जमुनिया गांव निवसिनी लालमती (55) पत्नी कपिलदेव मंगलवार देर शाम बुखार से पीड़ित हो गई। भीटी थाना क्षेत्र तारुलदेवा गांव निवासी फतेहबहादुर के (8) वर्षीय पुत्र अमन को बुधवार सुबह तेज बुखार आ गया।
विज्ञापन
टांडा थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव निवासिनी कल्लू की एक वर्षीय पुत्री बेबी बुधवार सुबह बुखार की चपेट में आ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर निजी अस्पतालों में भी बुखार व खासी रोग से पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मरीजों को तो अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है।