फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six Crore Senctioned for Development

6 करोड़ से अकबरपुर में होगा विकास

Tue, 24 Dec 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Six Crore Senctioned for Development
अंबेडकरनगर। करीब छह करोड़ की लागत से अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। 14वें वित्त के तहत खड़ंजा, सीसी रोड, नाले व नाली, प्रकाश आदि के कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्यों का रास्ता खुल गया है। इन कामों से करीब डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए न सिर्फ सीसी रोड व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है बल्कि जलभराव दूर करने के लिए नाले व नाली का निर्माण भी हो रहा है। विकास के इसी क्रम में अब नगर पालिका क्षेत्र में करीब छह करोड़ की लागत से कई और काम होंगे। 14वें वित्त के तहत होने वाले कार्य के लिए खर्च होने वाले बजट को नगर पालिका बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि 6 करोड़ की लागत से नगर पालिका क्षेत्र में आवागमन खड़ंजा, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। जलभराव समस्या दूर करने के लिए न सिर्फ नए नाले व नालियों का निर्माण होगा बल्कि क्षतिग्रस्त नाले व नालियों को दुरुस्त भी किया जाएगा। इसके अलावा क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त कराया जाएगा। बताया कि बजट को बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होंगे। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 14वें वित्त के तहत करीब 6 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। बोर्ड की बैठक में बजट को मंजूरी मिलने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। अकबरपुर नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका बनाने के वादे को पूरा करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
- सरिता गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed