{"_id":"614a1ab38ebc3eb6f105a9b6","slug":"six-and-a-half-quintal-chikki-destroyed-ambedkar-nagar-news-lko5966200119","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह क्विंटल चिक्की कराई गई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह क्विंटल चिक्की कराई गई नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते दिनों छापा मारकर बरामद की गई करीब 650 किलोग्राम चिक्की को मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नष्ट करा दिया। चिक्की का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था, जिसमें वह अधोमानक पाया गया। ऐसे में टीम ने जब्त चिक्की को नष्ट कराते हुए संबंधित कारोबारी पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन छापा मारकर कार्रवाई कर रहा है। बीती 22 अक्तूबर को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर नगर के महानगर कॉलोनी में छापा मारकर रामचंद्र की निर्माण इकाई से 650 किलोग्राम चिक्की बरामद की थी। अधोमानक होने के संदेश पर उसे सीज कर नमूना जांच के लिए भेजा गया था।
जांच में नमूना अधोमानक पाए जाने पर मामले में कारोबारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। न्याय निर्णायक अधिकारी ने मामले में कारोबारी पर अर्थदंड लगाते हुए चिक्की को नष्ट करने का निर्देश दिया। इसी के अनुपालन में अब जिला अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने ऑफीसर्स हॉस्टल के पीछे जेसीबी से गड्डा खोदकर नष्ट कर दिया गया। उधर, जिला अभिहित अधिकारी ने खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं के लिए नए सिरे से निर्देश जारी करते हुए कहा कि बासी, दूषित, मिलावटी तथा एक्सपायरी सामानों की बिक्री कदापि न की जाए। जन सामान्य के स्वास्थ्य के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। बताया कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। यदि कोई भी अनुचित सामग्री मिली तो केस भी दर्ज होगा।