फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SIR: 16.12 lakh voters in draft roll, 2.58 lakh names deleted

एसआईआर : ड्राफ्ट रोल में 16.12 लाख मतदाता, 2.58 लाख नाम कटे

Mon, 05 Jan 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 05 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
SIR: 16.12 lakh voters in draft roll, 2.58 lakh names deleted
अंबेडकरनगर। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। यह ड्राफ्ट रोल मंगलवार को सभी मतदान केंद्रों पर सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाएगी। अभियान के दौरान करीब 2.58 लाख मतदाताओं के नाम एएसडी श्रेणी में होने के कारण सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने लगभग 22 वर्ष बाद विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान चलाया। एसआईआर अभियान से पहले जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18,70,776 मतदाता पंजीकृत थे। सत्यापन और चिह्नांकन के बाद ड्राफ्ट रोल में 16,12,223 मतदाता शेष रह गए हैं, जिनका मंगलवार को मतदान केंद्रों पर प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से अलग किया गया है। ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद छह जनवरी से छह फरवरी तक दावा और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इस दौरान नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद संशोधित और शुद्ध मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




56,185 मतदाताओं को भेजा जाएगा नोटिस

एसआईआर अभियान के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल कुछ मतदाताओं के फॉर्म तो प्राप्त हुए, लेकिन उनके नाम आयोग के पोर्टल पर मैप नहीं हो पाए। ऐसे 56,185 मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के तहत नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मामलों के निस्तारण के बाद ही सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।





मतदाता प्रस्तुत कर सकते हैं यह विकल्प

- सरकारी या सार्वजनिक उपक्रम से जारी परिचय पत्र
- 1 जुलाई 1987 से पहले जारी सरकारी बैंक का परिचय पत्र

- सक्षम अधिकारी से जन्म प्रमाण पत्र

- जिला या तहसील स्तर से जारी निवास प्रमाणपत्र

- राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहां लागू)
- परिवार रजिस्टर की नकल
- तहसील से जारी भूमि या मकान आवंटन पत्र

- पासपोर्ट
- जिलाधिकारी के माध्यम से सत्यापन पत्र
- डाकघर का परिचय पत्र

- मान्यता प्राप्त बोर्ड का परिचय पत्र
- विश्वविद्यालय का शैक्षिक प्रमाणपत्र

(सभी के साथ आधार भी जरूरी)

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर रहेगा जोर

सूची प्रकाशित होने के बाद दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में पात्र मतदाताओं, विशेषकर युवा मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में निर्वाचक नामावली में शामिल कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इसी अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता पंजीकरण कार्य का शुभारंभ भी किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की है।
- ज्योत्सना बंधु, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed