{"_id":"66abbad3b2225aeab002728b","slug":"simultaneous-midnight-raid-on-police-station-lockups-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-119082-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: थानों के लॉकअप पर आधी रात पड़ा एकसाथ छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: थानों के लॉकअप पर आधी रात पड़ा एकसाथ छापा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो एएसपी व पांच सीओ ने बुधवार आधी रात के बाद जिले के सभी 18 थानों में छापा मारा। इस दौरान अफसरों ने अवैध रूप से हिरासत में रखने को लेकर जांच की। जिले के सभी बाॅर्डर पर भी औचक निरीक्षण कर अवैध वसूली के संबंध में जांच की गई। दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस महकमें में हलचल मची रही।
बीते दिनों बिहार बॉर्डर पर की जा रही अवैध वसूली को बलिया में छापा डालकर पुलिस अधिकारियों ने पकड़ा था। इसमें थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस घटना के कई दिन बाद अब जनपद पुलिस ने एकसाथ जिले की सभी सीमा व थानों पर छापा डाला। बुधवार आधी रात करीब एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व एएसपी पूर्वी श्यामदेव के साथ ही अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, आलापुर व टांडा के सीओ ने अलग-अलग थानों पर पहुंचकर औचक जांच की। सादी वर्दी में पहुंचे ज्यादातर पुलिस अधिकारियों ने चुपचाप थाने पहुंचकर हवालात का निरीक्षण किया। कोई भी अनधिकृत व्यक्ति नहीं मिला।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सीमाओं पर भी औचक जांच कराई गई। कहीं भी कोई आपत्तिजनक या अवैधानिक कार्य होता नहीं मिला।