फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shriram

श्रीराम-केवट प्रसंग देखकर भावविभोर हुए दर्शक

Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shriram
अंबेडकरनगर के बहोरिकपुर में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। श्रीरामलीला समिति बहोरिकपुर के कलाकारों ने शुक्रवार शाम भी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। आयोजन के तीसरे दिन श्रीराम वनगमन, श्रीराम-केवट संवाद व भरत-मिलाप का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो गए। राम वनगमन तीसरे दिन के मंचन का केंद्र रहा। भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण के वनगमन के दौरान अयोध्यावासियों को द्रवित देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मंचन के तीसरे दिन के शुभारंभ से पहले मां दुर्गा की भव्य आरती की गई। लीला संचालक प्रदीप श्रीवास्तव व भूपेंद्र मोहन श्रीवास्तव आदि ने आरती उतार समाज में सुख शांति की कामना की। पहले दृश्य में दिखाया जाता है कि राजा दशरथ दर्पण में अपने मुख को निहारते हैं। इस दौरान उन्हें महसूस होता है कि अब राज्य का कार्यभार उन्हें राम को सौंप देना चाहिए। इस बारे में वे मंत्रियों को बुलवाते हैं और उनके समक्ष राम के राज्याभिषेक का प्रस्ताव रखते हैं।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव सुन सभी मंत्री गदगद हो जाते हैं और महाराज दशरथ के प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं। राजा दशरथ के आदेश पर पूरे अयोध्या में राम के राज्याभिषेक का ढिंढोरा पिटवा दिया जाता है। उधर इस बात की भनक जब दासी मंथरा को हुआ तो वे दशरथ के निर्णय से नाखुश हो गई। आननफानन में वह महारानी कैकेयी के पास पहुंचती है और उन्हें अपनी कुटिल चाल के जरिए भरमाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहती है कि यदि राम का राज्याभिषेक हो गया तो भरत का क्या होगा। रानी कैकेयी मंथरा के कुटिल चाल में फंसकर महाराज के निर्णय से रुष्ट हो जाती हैं और कोपभवन में चली जाती हैं। बाद में वे महाराज दशरथ से राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास तथा भरत को अयोध्या का राजा घोषित कराने की मांग पर अड़ जाती हैं।

दूसरे दृश्य में भगवान राम को जब इस बात का पता चलता है तो वे सहर्ष वन में जाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं। कैकेयी के इस निर्णय को सुन अयोध्यावासियों की खुशियों पर मानो ग्रहण लग गया हो। सभी के मन में निराशा का भाव पनपने लगता है। उधर, सीता व लक्ष्मण के साथ भगवान राम वन के लिए प्रस्थान करते हैं, जहां अयोध्यावासी उनका रास्ता रोकते हैं। भगवान श्रीराम के प्रति अयोध्यावासियों का यह प्रेम देखकर दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed