{"_id":"5d90eb878ebc3e01557e7149","slug":"shot-fire-ambedkar-nagar-news-lko4842576140","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघुशंका के लिए निकले युवक को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघुशंका के लिए निकले युवक को मारी गोली, ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत प्रतापपुर चमुर्खा गांव में शनिवार रात लघुशंका के लिए निकले युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके पैर में लगी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
घायल को सीएचसी अहिरौली के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
प्रतापपुर चमुर्खा निवासी शेरबहादुर सिंह (42) पुत्र रामदौर शनिवार रात साढ़े नौ बजे के करीब घर से बाहर लघुशंका के लिए निकला हुआ था। इसी बीच किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। रात के सन्नाटे में गोली की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों के साथ ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल शेरबहादुर को पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
एसओ अहिरौली संजय ने बताया कि घटना की जानकारी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जरूरी कदम उठाया जाएगा। मामले में छानबीन की जा रही है।