{"_id":"59ee2fe54f1c1b71548b8a83","slug":"shopkeeper-s-death-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दुकानदार की मौत
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत भिखारीपुर मोड़ पर सोमवार भोर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे छप्परनुमा चाय की दुकान में घुस गई। इससे वहां सो रहे अधेड़ व्यक्ति की कुचलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अकबरपुर के भिखारीपुर गांव निवासी रामशबद यादव (50) पहितीपुर दोस्तपुर मार्ग स्थित बाईपास मोड़ पर छप्पर में चाय की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
रविवार रात को वह प्रतिदिन की तरह दुकान में तख्त पर सोया था। सोमवार भोर सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर तख्त पर सोए रामशबद को रौंदते हुए दुकान में घुस गई। इससे रामशबद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे की खबर पाकर कोतवाल मनोज पंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को अभिरक्षा में लेकर कोतवाली ले जाया गया।
हादसे से रामशबद के परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। उधर, कोतवाल ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।