UP: शोएब ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धार्मिक स्थल में कराया धर्मांतरण... फिर करने लगा प्रताड़ित; केस दर्ज
अंबेडकरनगर में शोएब ने एक हिंदू युवती को पहले तो प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद धार्मिक स्थल ले जाकर धर्मांतरण करा दिया। निकाह करने के कुछ दिन बाद से ही उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में एक युवक ने हिंदू युवती को झांसे में लेकर उसका धर्मांतरण कराया, फिर उसके साथ निकाह कर लिया। कुछ दिन बाद से ही उसे प्रताड़ित करने लगा। विरोध पर पीड़िता को पीटता। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता। पीड़िता किसी तरह बचकर अपने मायके पहुंची। घरवालों के साथ जाकर एसपी से मदद की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर धर्मांतरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती को शोएब ने करीब एक वर्ष पूर्व अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर नौ जून 2024 को किछौछा स्थित एक धार्मिक स्थल ले जाकर धर्मांतरण करा दिया। निकाह करने के बाद तमसा मार्ग पर किराये का मकान लेकर साथ रहने लगा। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही शोएब ने युवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- Ambedkar Jayanti 2025: मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कैबिनेट के साथ डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, माल्यार्पण कर उनके योगदान को किया याद
घर वालों के सामने ही पीड़िता को पीटने लगा
वह लगातार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर पीड़िता को पीटता। पीड़िता और उसके परिवार के लोगों को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आठ अप्रैल 2025 को युवती किसी तरह उसके चंगुल से बचकर अपने मायके पहुंची। माता-पिता को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद आरोपी युवक भी युवती के घर पहुंच गया। घर वालों के सामने ही पीड़िता को पीटने लगा। धमकी दी कि यदि दोबारा यहां आई तो जान से मार डालूंगा।
धर्मांतरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज
पीड़िता का आरोप है कि इस घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश के बाद रविवार को पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि धर्मांतरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.