फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shivanshu, Avni and Nidhi top in Farrata

फर्राटा में शिवांशु, अवनी व निधि अव्वल

Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shivanshu, Avni and Nidhi top in Farrata
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय शिक्षा क्षेत्र की बनियानी न्याय पंचायत में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अरुसा आजमपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्राथमिक स्तर की 100 मीटर की फर्राटा रेस में शिवांशु व अवनी ने जीत दर्ज की तो उच्च प्राथमिक स्तर की इस रेस में दिव्यांश व निधि ने अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षक शफीक अहमद ने किया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में आदित्य को प्रथम व सौरभ को दूसरा, 100 मीटर दौड़ में शिवांशु को प्रथम व आलोक को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में अभय को प्रथम, नितेश को दूसरा स्थान मिला। लंबी कूद में अमित प्रथम स्थान पर रहे तो आकाश को दूसरा स्थान मिला। कबड्डी में गोकुलपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नैंसी प्रथम तो साक्षी को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर रेस में अवनी व अर्तिका ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान की बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में अवनी ने प्रथम स्थान तो रोशनी ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। लंबी कूद में रितिका ने प्रथम तो मधु ने दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालक वर्ग की फर्राटा रेस में दिव्यांश प्रथम व सौरभ को द्वितीय, 200 मीटर में ऋतिक प्रथम, सितांश द्वितीय, 400 मीटर में ऋतिक प्रथम व रवि दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में ऋतिक प्रथम व शिवा द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में भी ऋतिक ने पहले स्थान की बाजी मारी जबकि सूरज को दूसरा स्थान मिला।
गोला फेंक में ऋतिक प्रथम तो सूरज दूसरे स्थान पर रहे। चक्रक्षेपण में नितेश शर्मा प्रथम, सितांश यादव दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में बनियानी की टीम विजेता व लखनपुर की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में अरुसा आजमपुर की टीम ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल में लखनपुर की टीम ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में निधि प्रथम व संगम राव द्वितीय, 200 मीटर में पूजा प्रथम व अंतिमा दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में काजल प्रथम, संगम द्वितीय स्थान पर रही।
लंबी कूद में आयशा ने प्रथम स्थान की बाजी मारी जबकि संगम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। ऊंची कूद में मीनाक्षी व मुस्कान पांडेय को क्रमश: प्रथम व दूसरा स्थान मिला। गोला फेंक में काजल प्रथम तो नंदनी दूसरे स्थान पर रही। चक्रक्षेपण में काजल व चांदनी को प्रथम व दूसरा स्थान मिला।

कबड्डी प्रतियोगिता में लखनपुर विजेता तो अंबरपुर उपविजेता बनी। खो-खो प्रतियोगिता में अरुसा आजमपुर स्कूल की छात्राओं ने जीत दर्ज की। इस मौके पर दयाराम, रामकेश मौर्य, दिनेश कुमार, मोतीलाल, घनश्याम, अभिषेक, अवधेश कुमार व सत्यप्रकाश मिश्र ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed