फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shiv Sena burnt the effigy of Hafiz Saeed

शिवसेना ने फूंका हाफिज सईद का पुतला

Fri, 08 Jan 2016 10:34 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 08 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। बाद में भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले आतंकी हाफिज सईद का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष नंदकुमार राना ने कहा कि जब-जब भारत ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, तब तक उसने पीठ में छूरा मारा है। पठानकोट में जिस प्रकार से आतंकी हमला हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। जिस प्रकार से पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, वह आने वाले समय में भारत के लिए अत्यंत खतरनाक है। इस पर भारत सरकार को मुंह तोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में शिवसेना उनके परिवार के साथ है। बाद में आतंकी हाफिज सईद का पुतला फूंका गया। इस दौरान बसंतलाल, राजेश, विजय शंकर, मुन्नर, रामदुलार, रामसिंगार गौतम, अतुल कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed