फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shikshamitras staged a sit-in for the demands

मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने दिया धरना

Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras staged a sit-in for the demands
अंबेडकरनगर। आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन के तत्वावधान में सदस्यों ने मांगों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षामित्रों को नियमित किए जाने व उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर वादे तो बढ़-चढ़कर किए गए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया जा सका है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामचंद्र मौर्य ने कहा कि शिक्षामित्रों को नियमित किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है। इससे शिक्षामित्रों का हक मारा जा रहा है। शिक्षामित्र अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं, लेकिन उनकी लगातार उपेक्षा ही की जा रही है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों को लेकर विभिन्न प्रकार के वादे किए थे, लेकिन उन्हें अब तक नहीं पूरा किया जा सका है। इससे शिक्षामित्र खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने को लेकर कोई गंभीरता भी नहीं दिखाई जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। इस मौके पर राजेश तिवारी, सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह, रमापति वर्मा, रामकरन प्रजापति, गिरीश पांडेय, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed