{"_id":"597e196f4f1c1b51178b4755","slug":"shikshamitra-protest-on-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन रद होने से आंदोलित शिक्षामित्र अवकाश के बावजूद रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चित कालीन धरने पर डटे रहे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि उनकी मांग के संबंध में शीघ्र ही प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे धरने के दौरान प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष केके द्विवेदी ने कहा कि समायोजन रद होने से शिक्षामित्रों के समक्ष कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। अधिक उम्र वाले शिक्षामित्रों का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। परिवार सदमे में हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को उनके हित को देखते हुए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि 14 वर्ष से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षामित्रों को एक झटके में सड़क पर ला दिया गया। इसके विरुद्ध बड़ा संघर्ष छेड़ा जाएगा। शिक्षामित्र कल्याण समिति जिलाध्यक्ष रामचंदर मौर्य ने कहा कि सदमे में शिक्षामित्रों द्वारा घातक कदम उठाने की आशंका है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश सरकार को विशेष विधेयक लाकर समाधान करना चाहिए। चेतावनी दी कि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान ज्ञानेंद्र मणि, मंशाराम, अनुप तिवारी, विजयदीप, दिनेश तिवारी, रामसुभग वर्मा, प्रमिला, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।