फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sher Bahadur became president and Sheshnath became minister

शेर बहादुर अध्यक्ष और शेषनाथ बने मंत्री

Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sher Bahadur became president and Sheshnath became minister
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शनिवार को अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता शेरबहादुर यादव व मंत्री पद पर शेषनाथ त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष गनेश कुमार श्रीवास्तव, सहसचिव के तीन पद पर धनंजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्र कुमार यादव, प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर संगमलाल बिहारी ने जीत दर्ज की। विजेताओं का समर्थकों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना हुई। 1244 में से 1156 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी/ अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल की अध्यक्षता में हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर शेरबहादुर यादव (519 मत) ने संजय कुमार त्रिपाठी (278 मत) को 241 मतों के अंतर से हराया। इसी पद पर कृष्णदत्त मिश्र को 223, गनेश प्रसाद वर्मा को 127 मत मिले। मंत्री/सचिव पद पर शेषनाथ त्रिपाठी को सर्वाधिक 369 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशाल कुमार सिंह को 310 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गनेश कुमार श्रीवास्तव 609 मत पाकर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर देव प्रकाश पांडेय 582 मत पा सके। सह सचिव के तीन पद पर चंद्रकुमार यादव 547, धनंजय कुमार श्रीवास्तव 501, प्रदीप कुमार 475 मत पाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर संगमलाल तिवारी 622 मत के साथ विजयी रहे। वहीं उपाध्यक्ष के दो पदों पर ताराकांत उपाध्याय व देवतादीन गौड़, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनिल कुमार दुबे, अंबरीश चंद्र मिश्र, महबूब आलम, रघुनाथ प्रसाद, रामसूरत वर्मा व विजय कुमार मिश्र, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए अशोक कुमार, जय शक्ति मौर्य, पदमकांत शुक्ल, प्रेमलता, मोनिका भारती व मोनी निर्विरोध को निर्वाचित किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed