{"_id":"65b5441ae845a3e7de0823bb","slug":"shakti-kendra-coordinator-detained-ruckus-at-the-police-station-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110034-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शक्ति केंद्र संयोजक हिरासत में, थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शक्ति केंद्र संयोजक हिरासत में, थाने पर हंगामा
Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
बेवाना थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता। -संवाद
बेवाना थाने का मामला, धमकी देने पर टूट गई युवती की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। शादी तय हो जाने पर ससुराल फोन कर धमकी देने से एक युवती की शादी टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी शक्ति केंद्र संयोजक को पकड़ लिया तो नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार देर शाम बेवाना थाने पहुंच कर हंगामा किया। एएसपी और सीओ सिटी को मौके पर पहुंचकर मामला संभालना पड़ा।
भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सूर्यभान को बेवाना थाने के पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। उस पर आरोप था कि एक युवती का विवाह तय हो जाने के बाद उसने युवती की ससुराल और मायके पक्ष को फोन कर धमकी दी। इससे मार्च में होने वाली शादी वर पक्ष के लोगों ने तोड़ दी। इसी को लेकर दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह खबर मिलते ही देर शाम पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पहुंचकर छोड़ने के लिए हंगामा करने लगे।
अकबरपुर से एएसपी विशाल पांडेय और सीओ सिटी सुरेश मिश्र थाने पहुंचे। वहां बताया कि युवती से जुड़ा मामला है। नामजद केस दर्ज हो रहा है। इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी। उधर केस दर्ज होने के बाद आरोपी सूर्यभान को इस हिदायत के साथ मुचलके पर थाने से छोड़ दिया गया कि आगे की विवेचना में बुलाए जाने पर थाने आना होगा। पुलिस ने उस ऑडियो की जांच आदि कराने का निर्णय लिया है, जिसमें सूर्यभान पर धमकी देने का आरोप लगा है।